यहां पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
कटिंडा-गिल्टाड़ी सड़क पर जहां सुबह बस हादसा हुआ। वह क्षेत्र पहले से ब्लैक स्पाट यानी दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। बीते कुछ सालों में करीब एक किलोमीटर के दायरे पर इस सड़क पर आधा दर्जन के करीब हादसे हो चुके हैं, लेकिन यहां की तंग सड़क को चौड़ा करना तो दूर सरकार की ओर से क्रश बैरियर तक पूरे नहीं लगाए गए हैं। वहीं, लोगों की मांग है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क को चौड़ा किया जाए। चौड़ा करने के बाद सड़क के किनारे क्रश बैरियर लगाए जाएं।
बस को कुछ ही दिन पहले पास किया
बस को कुछ ही दिन पहले पास किया गया है। प्राथमिक जांच में कार को पास देते समय चालक का बस पर से नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ है। बस ग्यारह साल दस महीने पुरानी थी। इसकी जांच के लिए टेक्निकल कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच के बाद ही हादसा का पूरा पता चल सकेगा- प्रियरंजन चौहान, क्षेत्रिय प्रबंधन परिवहन निगम रोहड़ू डिपो।