फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी चैंपियनशिपः कृष्ण, पूर्णिमा ने जीते खिताब

Mon, 28 Jul 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में हॉट वेदर टेबल टेनिस स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-10 लड़कों में चंडीगढ़ के कृष्ण गुप्ता ने हरियाणा के विशा गुलाटी को 11-18, 11-2 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


कैडेट 4-12 लड़कियों के वर्ग में दिल्ली की पूर्णिमा ने चंडीगढ़ की वसुंधरा को 11-7,11-9, 12-10 से हराया। लड़कों में दिल्ली के अंश अग्रवाल ने दिल्ली के ही अंशु को 10-12,12-10,13-11 और 11-7 से हराया।

अंडर-15 लड़कों में कुरुक्षेत्र के यक्षम ने दिल्ली के नव्य को क्वार्टर फाइनल में हराया, दिल्ली के कबीर ने हरियाणा के आयुष को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे पूल में दिल्ली के कबीर चौधरी और अंश ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-18 में सिरमौर के आर्यन ने दिल्ली के कबीर सेठ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हिमाचल की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने मैच जीते। अंडर-15 में कांगड़ा की आंचल ने दिल्ली की अनुभा, कांगड़ा की सुरभि ने कांगड़ा की ही साक्षी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में आंचल चंडीगढ़ की विभूति और साक्षी की भिड़ंत दिल्ली की अंजली से होगी। शिमला जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रेस सचिव सोमु रे ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच सोमवार और मंगलवार को भी होंगे। मंगलवार को समापन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें