कोविंद दसवीं के बाद कोचिंग ले रहा था। इनके अलावा पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा की दूसरी बहन एचपीयू के इक्डोल में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर सेवारत मृदुला शारदा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं लेकिन इनके बेटे सनातन की मौत हो गई।
सनातन सेंट एडवर्ड स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ता था। प्रो. एनके शारदा ने इस हादसे में अपनी सगी बहन के साथ एक भांजी, उसका बेटा और विवि इक्डोल में सेवारत बहन का बेटा खोया है। यह लोग शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौट रहे थे। इसी बीच करनाल के पास यह हादसा हो गया। हादसे ने मृदुला और शिवानी के परिवार के चिराग बुझा दिए।
मोबाइल पर बोले थे, हम शिमला लौट रहे हैं
परिवार का कोई भी सदस्य यकीन नहीं कर पा रहा है कि यह चार लोग अब दुनिया में नहीं हैं। सुबह चलने से पहले इन्होंने मोबाइल पर अपने आने की खबर दी थी। घर पर सभी को इनके आने का इंतजार था। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने सब उजाड़ दिया। एक झटके में इन परिवारों की खुशियां बिखरी गई। दरवाजे पर होने वाली हर आहट उनके आने का आभास करवा रही हैं, ये जानकर भी कि अभी वो कभी नहीं आएंगे।
परिवार के सदस्य शुक्रवार को हादसे की सूचना मिलते ही करनाल के लिए निकल पड़े थे। सुबह करीब दस बजे मृतकों के शवों को शिमला के लिए लाया गया। देर शाम करीब पांच बजे कनलोग शमशान घाट में एक साथ चारों का अंतिम संस्कार किया गया। प्रो. शारदा ने कहा कि एक साथ चार परिजनों के चले जाने से परिवार सदमे में है।