होटल संचालक गोपाल अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट में लोगों की सेवा का मौका : गोपाल
होटल संचालक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों शहर के एक होटल कारोबारी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। उन्होंने परिवार को खाना भिजवाने का आग्रह किया। होटल कारोबारी की मदद करना तो दायित्व था, लेकिन सोचा कि संकट के इस समय में शहर के दूसरे कोरोना संक्रमित लोगों के परिवारों को भी खाने की दिक्कत आ रही होगी। बस इसी सोच के साथ लोगों की सेवा शुरू कर दी।
चार बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठा रहे गोपाल अग्रवाल
शिमला के होटल लैंड मार्क और गुलमर्ग रीजेंसी के संचालक गोपाल अग्रवाल चार बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठा रहे हैं। अग्रवाल का कहना है कि जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके पिता भी मदद करते थे, वही सिलसिला उन्होंने भी जारी रखा है। जिन बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद की है, वे प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में नौकरी भी हासिल कर चुके हैं।
इन नंबरों पर संपर्क कर मंगवा सकते हैं खाना
मोबाइल नंबर 98053-98233, 88948-78445, 85809-12972 पर कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट व्हाट्सएप कर लोग घर पर मुफ्त खाना मंगवा सकते हैं। होटल के 3 किलोमीटर के दायरे में खाना प्राप्त करने के लिए सुबह 10:30 बजे से पहले ऑर्डर करना होगा।