फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर की गई नियुक्ति

Thu, 27 Aug 2026 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी जज जबकि न्यायाधीश भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को अतिरिक्त जज बनाया गया है। इनकी अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद तीन न्यायिक अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी जज जबकि न्यायाधीश भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को अतिरिक्त जज बनाया गया है। इनकी अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्तियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1) और अनुच्छेद 224 के तहत की गई हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 12 न्यायाधीश कार्यरत हैं। तीन नए जज मिलने से अब संख्या 15 हो गई है। अभी चिराग भानू जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा, भूपेश शर्मा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल और योगेश जसवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें