फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: अब 18 दिसंबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक

Sat, 11 Dec 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना को लेकर मंथन होना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के मामले पर भी चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 18 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे शिमला में होगी। इससे पहले यह बैठक 16 दिसंबर को होनी थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना को लेकर मंथन होना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के मामले पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति की शनिवार को प्रस्तावित घोषणा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ना होने और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ना आने के कारण नहीं हो सकी।

विज्ञापन


बीते दिनों प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सचिवालय में 11 दिसंबर को नई खेल नीति की धर्मशाला में घोषणा होने की जानकारी नहीं दी थी। उस दौरान 11 दिसंबर को ही धर्मशाला में कैबिनेट बैठक होने की संभावना थी लेकिन अब बैठक 18 दिसंबर तक टलने के कारण नई खेल नीति भी कुछ दिनों के लिए टल गई है। नई खेल नीति को घोषित करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी लेना जरूरी है। अब 18 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में नीति को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें