इस मैच में धर्मशाला कॉलेज ने पेनल्टी गोल कर सोलन के खिलाफ बराबरी कर ली जिससे मैदान में उत्साह का माहौल बन गया। दोनों टीमें अब फाइनल में प्रवेश के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं और हर मिनट खेल का रोमांच बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय मैदान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मैच देखने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मुकाबला देर शाम खेला जाएगा जिसके बाद विजेता टीम का ऐलान किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।