लेकिन अभी तक 3 ए की अधिसूचना ही हो पाई है। 3 डी सर्वे का कार्य चल रहा है। सिर्फ धर्मशाला-ज्वालामुखी का 3 डी सर्वे पूरा हुआ है लेकिन इसके टेंडर की प्रक्रिया पिछले 4 महीनों से पूरी नहीं हो पा रही है।
एनएचएआई शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि धर्मशाला से ज्वालामुखी का टेंडर नहीं खुला है। आगामी तारीख की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
टेंडर प्रक्रिया दिल्ली हेडक्वार्टर से संचालित होती है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई पहले 5 पैकेज के निर्माण को प्राथमिकता देगा, इसके बाद ब्रह्मपुखर-कंदरौर डबल लेन का कार्य होगा।