पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। वे निशान साहिब का सम्मान करते हैं और इसे लेकर आवश्यक आदेश पुलिस कर्मचारियों को दे दिए गए हैं। बता दें कि एसजीपीसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएम जयराम ठाकुर के बयान से सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंजाब की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से उन्हें नोटिस दिए जाने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि भिंडरावाले के झंडे लगी गाड़ियों को हिमाचल में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। गुरुवारों को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। वे निशान साहिब का सम्मान करते हैं और इसे लेकर आवश्यक आदेश पुलिस कर्मचारियों को दे दिए गए हैं। बता दें कि एसजीपीसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएम जयराम ठाकुर के बयान से सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर अपना बयान वापस लें। पंजाब की गाड़िया भिंडरावाले के झंडों के साथ इन दिनों बड़ी संख्या में हिमाचल में दाखिल हो रही हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार मंडी सहित कुछ जिलों में बाइक और वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके जवाब में पंजाब के कीरतपुर साहिब में हिमाचल नंबर की गाड़ियों को रोका गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बाबत पंजाब सरकार के समक्ष मामला उठाया है।