फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नौवीं और ग्यारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित

Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। शहर के स्कूलों ने शनिवार को नौंवी और ग्यारहवीं कक्षाओं के वार्षिक परिणाम घोषित कर दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर स्कूल में नौवीं कक्षा में पहला स्थान नव्या शर्मा, दूसरा गुंजन और तीसरा तमन्ना राणा ने हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय में पारुल ठाकुर ने पहला, तेजल शर्मा ने दूसरा तथा नॉन मेडिकल में अनन्या ने पहला, तृशला ने दूसरा और स्थान हासिल किया। इसके अलावा कला संकाय में वंशिका ने पहला और शिवांगी ने दूसरा स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में प्रिंयका ने पहला और स्मृति ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने बताया कि स्कूल में नौवीं का परिणाम 91.03 और ग्यारहवीं का 92 फीसदी रहा।
राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में ग्यारहवीं कक्षा में वाणिज्य संकाय में श्रेया गुप्ता ने पहला, भावना ने दूसरा, स्मृति कश्यप ने तीसरा, विज्ञान संकाय में कृतिका ने पहला, सलोनी ने दूसरा और निकिता शर्मा ने तीसरा, कला संकाय में जिया ने पहला, मिनाक्षी ठाकुर ने दूसरा और गौरी ने तीसरा स्थान पाया। वहीं नौवीं कक्षा में पलक जस्टा ने पहला, अदिति शर्मा ने दूसरा और नव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य बबीता ने बताया कि ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया में नौवीं कक्षा में दीक्षांत नेगी ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और रिद्धिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा में अंशुल ने पहला, तन्वी ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में ग्यारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय में अंजैलिकर, वाणिज्य संकाय में यूर्वांश और कला संकाय में दीपमाला ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं नौवीं ए में अंशिका शर्मा, नौवीं बी में मनिष ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीना मेहता ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें