फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: HRTC की लग्जरी बसों में आज से सफर महंगा, 30 सितंबर तक नहीं मिलेगी 10 % छूट; NH-5 पर टोल भी बढ़ा

Mon, 01 Apr 2024 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर 1 अप्रैल से व्यावसायिक वाहनों में सफर महंगा हो जाएगा। रविवार रात 12 बजे से सनवारा टोल प्लाजा पर शुल्क 5 से 10 रुपये ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की हाईटेक वोल्वो । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर तक पर्यटन सीजन के चलते 10 फीसदी किराये में छूट नहीं देगा। 

विज्ञापन


यह छूट हर साल ऑफ सीजन में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक लग्जरी बसों दी जाती है। उधर, एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ऑफ सीजन में किराये में दी जाने वाली 10 फीसदी छूट 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक बंद हो जाएगी।

एनएच पर व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क 5 से 10 रुपये बढ़ा
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर 1 अप्रैल से व्यावसायिक वाहनों में सफर महंगा हो जाएगा। रविवार रात 12 बजे से सनवारा टोल प्लाजा पर शुल्क 5 से 10 रुपये ज्यादा हो गया है। इस बार कार, जीप, वैन और लाइट मोटर वाहनों के लिए शुल्क नहीं बढ़ा है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन


20 किलोमीटर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को भी अब 340 रुपये देने होंगे। कार, जीप, वैन और एलएमवी का एकतरफा 70 और दोतरफा 105 रुपये लगेंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों का एकतरफा 115 और दोतरफा 170 रुपये लगेंगे। ओवरसाइज वाहनों का 455 और 685 रुपये टोल लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें