फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला सर्कुलर रोड़ ढहा, थमी शहर की रफ्तार

Mon, 08 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड़ सोमवार सुबह ढह गया। इससे शहर की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। लिफ्ट के समी पार्किंग निर्माण के कारण की गई खुदाई के कारण सड़क का डंगा गिर गया है।
विज्ञापन


इससे पुराना बस स्टैंड से छोटा शिमला, हाइकोर्ट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सुर्कुलर रोड़ बंद होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि लगातार की जा रही बेतरबीत कटिंग के कारण सर्कुलर रोड़ ढहा है और इस बारे में अमर उजाला ने पहले ही प्रशासन को आगाह कर दिया था।

मगर बावजूद इसके कोई उचित कदम न उठाने से आखिरकार मार्ग का डंगा गिर गया और सड़क टूट गई। पुलिस ने किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

बदलना होगा ट्रैफिक प्लान

सुर्कुलर रोड़ के गिरने से शहर की यातायात व्यवस्‍था पूरी तरह से चरमरा गई है। छोटा शिमला संजौली, विकासनगर और पंथाघाटी के लिए पुराना बस स्टैंड से ही बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही होती थी। ऐसे में अब जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को नया ट्रैफिक प्लॉन बनाना होगा।

किराए की भी पड़ेगी मार
सर्कुलर मार्ग बंद होने से अब पुलिस और प्रशासन के सामने पुराना बस स्टैंड से संजौली और अन्य उपनगरों के लिए बसों की आवाजाही का एकमात्र रास्ता वाया टूटीकंडी आईएसबीटी से ही बचा है।

अगर बसें इस रूट से चलेंगी तो दूरी बढ़ने से लोगों पर किराए की भी अतिरिक्‍त मार पड़ेगी। निजी बसों में लोगों को पहले ही जगह दुगना किराया देना होगा।

दोबारा से सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 150 फुट डंगा लगाना होगा, जिसका कार्य पूरा करने में कई महीनें लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी राजधानी शिमला के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिलने वाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें