फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के लिए नंबर वन पसंद बना शिमला

Tue, 25 Nov 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला को निवेश के क्षेत्र में देश के सभी शहरों में अव्वल चुना गया है। इंडिया टुडे ग्रुप ने सर्वे के बाद शिमला शहर को निवेश के क्षेत्र में देश की बेस्ट सिटी चुना है। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


पुरस्कार लेने के लिए टिकेंद्र पंवर वीरवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दो सालों के दौरान तीसरी बार शिमला शहर को बेस्ट सिटी चुना गया है। नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया है कि राजधानी में विकास करने के लिए सरकार और नगर निगम की निवेश योजनाओं पर इंडिया टुडे ग्रुप ने सर्वे किया है।

राजीव गांधी आवास योजना के तहत कृष्णानगर वार्ड को स्लम फ्री किया जा रहा है। रुलदुभट्ठा वार्ड को स्लम फ्री किया जाना है। तहबाजारियों को बसाने के लिए आजीविका भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा भी कई योजनाएं हैं जिनमें निवेश कर शहर की सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन


टिकेंद्र पंवर ने राजधानी शिमला को बेस्ट सिटी चुने जाने पर शहर की जनता को बधाई दी है। कहा कि अभी भी शहर में बहुत कुछ किया जाना शेष है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार का नगर निगम को पूरा सहयोग मिले तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाना मुश्किल नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें