फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले चलेगा सदस्यता अभियान, नहीं लेंगे फीस

विज्ञापन
Shimla Bayarmandal dispute
विज्ञापन
मुफ्त में मिलेगी सदस्यता, चुनाव शेड्यूल तय, व्यापारी आज जारी करेगा चुनाव का शेड्यूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाने पर अड़े कारोबारियों के धड़े ने चुनाव का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है। पांच सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए वीरवार को शेड्यूल जारी किया जाएगा।
अगस्त के पहले हफ्ते से ही मतदाता सूची बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए बुधवार शाम बैठक कर इस गुट के कारोबारी नेताओं ने प्लान तैयार किया। सूत्रों के अनुसार अगस्त के अंतिम हफ्ते में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान शिमला व्यापार मंडल की वोटर लिस्ट के आधार पर ही चलाया जा रहा है। इसमें नए कारोबारियों को शामिल किया जाएगा जबकि पुराने सदस्यों की सदस्यता रिन्यू की जाएगी। बैठक में तय किया है कि सदस्यता का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नाराज धड़े के पास जो कारोबारियों की वोटर लिस्ट है, उसमें करीब 1800 कारोबारी सदस्य हैं। यह सिर्फ शिमला शहर विधानसभा क्षेत्र में कारोबार कर रहे कारोबारियों की लिस्ट है। नए कारोबारी जोड़कर इसे दो हजार तक पहुंचाने की उम्मीद है। हालांकि, इनमें से कितने कारोबारी नाराज धड़े की ओर से करवाए जा रहे चुनाव में शामिल होंगे, इसका पता पांच सितंबर को ही चलेगा। कारोबारी नेता कंवलजीत सिंह ने कहा कि वीरवार को मीडिया के सामने चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने भी की तैयारी
कारोबारियों के एक गुट की चुनाव संबंधी तैयारियों को देखते हुए शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी रणनीति तैयार कर ली है। इन पदाधिकारियों ने भी बैठकों का दौर जारी रखा है। व्यापार मंडल का कहना है कि जनरल हाउस में कोरोना को देखते हुए फिलहाल चुनाव न करवाने का फैसला लिया गया है। व्यापार मंडल इसी फैसले पर फिलहाल कायम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें