फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism Award: बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी में शिमला और मनाली देश भर में अव्वल

Fri, 24 Feb 2023 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश को बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स तथा बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी का पुरस्कार मिला है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया टुडे समूह की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से यह पुरस्कार लिया। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से प्राप्त किया पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश को बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स तथा बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी का पुरस्कार मिला है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया टुडे समूह की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से यह पुरस्कार लिया। बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन श्रेणी में रिवर राफ्टिंग के लिए कुल्लू, मोस्ट सीनिक रोड्स श्रेणी में शिमला-किन्नौर मार्ग तथा बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी में शिमला एवं मनाली को देश के विभिन्न राज्यों में पुरस्कृत किया गया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार अनछुए पर्यटक स्थलों के चरणबद्ध विकास पर बल दे रही है।

विज्ञापन


हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हस्त कलाएं और आतिथ्य सत्कार की विश्वभर में विशिष्ट पहचान है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कांगड़ा को ''पर्यटन राजधानी'' बनाने का निर्णय लिया है। उधर, पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी से जूझने के बाद प्रदेश ने यह सम्मान प्राप्त किए हैं। सरकार के मार्ग दर्शन में किए प्रयासों के बाद यह उपलब्धि मिली है। हिमाचल में सैलानियों की आमद बढ़ी है। पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल को बुलंदियों पर पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें