फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भारत-चीन सीमा पर और बढ़ेगी चौकसी, पुलिस बल होगा सुदृढ़, डीजीपी ने राज्यपाल से की चर्चा

Fri, 24 Feb 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डीजीपी संजय कुंडू ने राज्यपाल शुक्ल को बताया कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने चीन सीमा से सटे प्रदेश के क्षेत्रों का दौरा किया था और इस संबंध में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट तैयार की थी। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारत-चीन सीमा पर चौकसी और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पुलिस बल को पहले से भी ज्यादा सुदृढ़ किया जाएगा। आंतरिक सुरक्षा के मामलों पर चर्चा करते हुए शुक्रवार को राजभवन में यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को दी। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि पुलिस देवभूमि को अपराध मुक्त करने के लिए सख्ती से कार्य करेगी।

विज्ञापन


डीजीपी संजय कुंडू ने राज्यपाल शुक्ल को बताया कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने चीन सीमा से सटे प्रदेश के क्षेत्रों का दौरा किया था और इस संबंध में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस नशे और नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों के निवारण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में भी सख्ती से निपटा जा रहा है। पुलिस अवैध खनन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के पुलिस महानिदेशक के साथ हुई एक बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय ड्रग तस्करों, गैंगस्टरों और अपराधियों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन राज्य पुलिस को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


हिमाचल में नशे के खिलाफ चलेगा अभियान
 हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस आयोजन में हिमाचल के कॉलेजों और विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, मनोविज्ञान और कानून विभाग के विद्यार्थी भाग लेंगे। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए बैठक बुलाई गई है। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित होंगे। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि 10 मई और 24 मई को जिला और रेंज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 26 जून को इसका सम्मान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें