फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला बस हादसा: अपने पापा की कार में ही स्कूल जाना चाहती थी मेहल

Tue, 02 Jul 2019 04:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मेहल अपनी माता के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां ने प्रेस करके बेटी काे स्कूल ड्रेस पहनाई। बड़े प्यार से खाना खिलाया और लंच बॉक्स पैक किया। स्कूल बैग तैयार करके बच्ची को स्कूल भेजा। बच्ची को छोड़ कर अभी पांच मिनट भी नहीं हुए थे कि हादसे की दुखद खबर मिल गई।
विज्ञापन


 बस हादसे का शिकार हुईं मेहल और मान्या के परिजन ही नहीं पूरा लोअर खलीनी और झंझीड़ी शोक में डूब गया। पड़ोसियों ने बताया कि मेहल स्कूल जाने से पहले सोमवार को अपने घर के बरामदे में खेल रही थी।

पिता बृजमोहन पांटा के घर पर न होने के चलते बच्ची दादा से जिद कर रही थी कि उनकी गाड़ी में ही स्कूल जाएंगी। लेकिन व्यस्तता के कारण बस में ही स्कूल जाने को सवार हुईं और हादसे का शिकार हो गई। घर पर बच्ची की दादी अकेली थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मां-बाप और पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े

- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों को मेहल की मौत की खबर मिल गई लेकिन दादी को बताने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। उधर भगवती नगर स्थित आर्यन कॉटेज में रहने वाली मान्या के घर पर भी घटना के बाद मातम पसर गया। मान्या के माता-पिता ने बेटे-बेटी को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया।

आर्यन छोटी बहन मान्या को स्कूल बस तक छोड़ने गया। हादसे की खबर आर्यन ने ही घर आकर परिजनों को दी। इसके बाद मां-बाप और पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े।

आर्यन कॉटेज में रहने वाली बिमला देवी ने बताया कि मान्या रविवार शाम उनके कमरे में आई थी और उनकी बेटी को भी खेलने के लिए साथ ले गईं। दोनों बच्चियां वाटर टैंक के पास फॉस्ट फूड की दुकान पर चाइनिज परांठे खरीदने गईं।

दुकान के संचालक लक्ष्मण ने बताया कि पराठे बनाने का सामान खत्म हो गया था। इसलिए उन्होंने बच्चियों को कल दुकान पर आने को कहा। लक्ष्मण ने बताया कि सोमवार को मान्या उनकी दुकान पर दाेबारा आ ही नहीं पाएंगी इसका उन्हें आभास नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें