अमर उजाला के हिंदी हैं हम देशव्यापी अभियान के साथ राजधानी शिमला के संजौली महाविद्यालय के हिंदी साहित्य परिषद के छात्र भी जुड़ेंगे। साहित्य परिषद के 250 सदस्य मातृ भाषा हिंदी से प्रेम करने वालों तक पहुंच बनाकर इस अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे। साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमर उजाला के इस अभियान के बारे में परिषद के सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि अभियान में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। छात्र अपनी पसंद की रचना को व्हाट्सएप नंबर 97116-16205 पर भेज सकते हैं।
इसमें सर्वश्रेष्ठ रचना को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह से नवाजा जाएगा। अमर उजाला के इस अभियान में हर आयु वर्ग का व्यक्ति हिस्सा बन सकता है। बच्चे अमर उजाला में प्रकाशित खबर, माता-पिता अपनी पसंद के रचनाकार की कविता, निबंध, कहानी पढ़कर, युवा अपने अनुभव, नए जमाने की बात, किसी रचना का अंश, दादा-दादी के किस्से, लोकगीत, गुजरे दिनों की रोचक और सीख देने वाली बातें रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप नंबर 97116-16205 पर अपलोड कर अभियान में भाग ले सकते हैं।