सुमेश गोयल ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान महिला कैदियों ने होटलों के लिए सब्जियां काटी हैं। महिला कैदियों ने एक सीजन में रिकॉर्ड 25 टन सब्जियां काटी हैं।
हिमाचल में एनसीसी की यूनिफार्म बनाने का काम कैदी कर रहे हैं। आरकेएमवी एनसीसी छात्रों के लिए कैदी वर्दी तैयार करेंगे। सुमेश गोयल ने कहा कि सरकार चाहे तो स्कूली छात्रों के बैग भी कैदी बना सकते हैं। अस्पतालों के लिए कंबल बनाने का काम भी कैदी कर रहे हैं।
हिमाचल में प्राइवेट स्कूलों में फर्नीचर तैयार करने का काम कैदी कर रहे है। शिमला के एसपीएस स्कूल का फर्नीचर कैदियों ने ही तैयार किया है। कैदी लोगों के घरों की छतें डालने का काम भी कर रहे हैं। कैदियों की कमाई का पैसा उनके बैंक खाते में जाते हैं, क्योंकि जेल प्रशासन ने कैदियों के बैंक खाते भी खोल रखे हैं।