बॉलीवुड सितारे भी आईपीएल के क्रेजी हैं। मनाली में शूटिंग के सिलसिले में पहुंचीं सिने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठा रहे हैं। मनाली से सटे नग्गर कैसल और बड़ागढ़ रिजॉर्ट में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है। सुबह के समय सेब बगीचे में शिल्पा और परेश रावल पर गाने की शूटिंग हुई। इस सीन को दोपहर तक ओके किया गया।
लंच ब्रेक के बाद फिर शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीजान के बीच कॉमेडी सीन फिल्माए गए। शूटिंग के बाद शिल्पा शेट्टी मनाली की खूबसूरत वादियों को निहारती रहीं। फिल्म के स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सभी कलाकार मनाली की वादियों का खूब आनंद उठा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अप्रैल में काफी इंतजाम किए गए थे, लेकिन कोरोना के चलते शूटिंग करीब छह महीने लेट हो गई।