फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड के शिक्षकों, प्रिंसिपलों और गैर शिक्षकों के निदेशालय प्रवेश पर लगाई रोक

Thu, 08 Oct 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय में फील्ड के शिक्षकों, प्रिंसिपलों और गैर शिक्षकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बुधवार को इस बाबत सभी कॉलेज और स्कूल प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना पूर्व मंजूरी कोई भी अपना स्टेशन ना छोड़े। निर्देशों की अनदेखी करने वालों को कंडक्ट नियमों के तहत कार्रवाई के प्रति भी चेताया है। अपने निजी कार्यों के लिए रोजाना शिक्षा निदेशालय में कई शिक्षक, गैर शिक्षक और प्रिंसिपल पहुंच रहे हैं। अधिकांश अपने तबादलों को लेकर ही शिक्षा निदेशालय के चक्कर काट रहे हैं।

निदेशक के समक्ष इस तरह के मामले पहुंचने के बाद बुधवार को उन्होंने सख्ती बरतते हुए बाहरी अधिकारियों और कर्मचारियों के निदेशालय में आगामी आदेशों तक प्रवेश पर रोक लगा दी है। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि अगर किसी को सरकारी कार्य से निदेशालय में आना है तो इसकी सूचना पहले दी जाए। निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद ही संबंधित व्यक्ति अपना स्टेशन छोड़कर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें