डीएसपी मान्वेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में गठित हुई एसआईटी
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने डीएसपी मान्वेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा की विशेषज्ञ टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसके बाद 18 नवंबर को आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिम्बी तहसील शिलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में की हत्या
एसपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन सुमन को मृतक के बेटे रोहित की ओर से घर से भगाकर ले जाने के कारण वह रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने सोची-समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को अदालत शिलाई में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।