फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शीतल प्रथम , एक लाख रुपये और स्वर्ण पट्टिका से होंगी सम्मानित

Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टौणी देवी(हमीरपुर)

सार

हमीपुर जिले की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की 12वीं कक्षा की छात्रा शीतल ने राष्ट्र स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
स्कूल स्टाफ के साथ शीतल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीपुर जिले की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की 12वीं कक्षा की छात्रा शीतल ने राष्ट्र स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि दिशांत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद और पर्यटन मंत्रालय के तहत भारत में आतिथ्य शिक्षा और आतिथ्य प्रबंधन के क्षेत्र में करियर निर्माण में एनसीएचएम और सीटी के तहत आईएचएम की भूमिका विषय पर आयोजित की गई।  स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा के छह विद्यार्थियों ने टूरिज्म विभाग के अध्यापक संदीप ठाकुर के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


इसके मूल्यांकन के लिए पूरे देश में पांच जोन  बनाए गए थे। जिसमें प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का केंद्रीय मूल्यांकन दिल्ली में किया गया। अब छत्रैल गांव के मुकेश और रीना देवी की बेटी शीतल को 10 फरवरी को नोएडा में एक लाख रुपये और स्वर्ण पट्टिका, दिशांत को 10 हजार का इनाम जबकि पाठशाला को भी ट्रॉफी एवं स्वर्ण पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा।  पुरस्कार विजेताओं और स्कूल प्रतिनिधियों को दिल्ली दर्शन, ताज महल और बुलंद दरवाजा का भ्रमण करवाया जाएगा। स्कूल में शनिवार को आईएचएम हमीरपुर के विभाग प्रमुख पुनीत बंटा  विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और निमंत्रण देने के लिए स्कूल पहुंचे। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ  मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें