फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि: नवमी पर शक्तिपीठों में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Thu, 14 Oct 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ श्रीनयनादेवी जी/भरवाईं

सार

श्री नयनादेवी जी में 13 हजार, चिंतपूर्णी में शाम छह बजे तक 5800 और कांगड़ा जिले की तीनों शक्तिपीठों में 62 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडियों के दर्शन किए। गुरुवार को सुबह ही माता के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
शक्तिपीठों में नवमी पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नवमी पर 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद शारदीय नवरात्रों का समापन हो गया। श्री नयनादेवी जी में 13 हजार, चिंतपूर्णी में शाम छह बजे तक 5800 और कांगड़ा जिले की तीनों शक्तिपीठों में 62 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडियों के दर्शन किए। गुरुवार को सुबह ही माता के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में दिन पर भारी भीड़ रही है।

विज्ञापन


ज्वालामुखी मंदिर में 22 हजार, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 10 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां के चरणों पर धनराशि चढ़ाई। नकदी के अलावा सोना चांदी व विदेशी करंसी भी मां के चरणों में अर्पित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें