फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि: अष्टमी पर हिमाचल के शक्तिपीठों में 59,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 13 Oct 2021 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

विभिन्न शक्तिपीठों में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 32,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 7000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 20,000 श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के विभिन्न शक्तिपीठों में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी दर्ज की गई। अष्टमी के दिन तीनों शक्तिपीठों में 59,000 के करीब श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 32,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 7000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 20,000 श्रद्धालु पहुंचे। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने चामुंडा मंदिर में की पूजा-अर्चना
अष्टमी पर सुबह नौ बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर चामुंडा मंदिर दर्शनों के लिए पहुंचे। उनके साथ आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसडीएम हरीश गज्जू, मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा और न्यास सदस्य मनु सूद, अनिल गौड़, संसार मित्र, कैलाश वालिया ने उनका स्वागत किया। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी व्यास ने राज्यपाल की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई और रक्षा कवच के रूप में मौली बांधी गई। जीसी डॉ. निपुण जिंदल ने राज्यपाल को मां चामुंडा की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें