फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 के मुकाबले इस बार चुनौती ज्यादा: शांता कुमार

Fri, 18 Jan 2019 05:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद शांता कुमार ने कहा कि 2014 में भ्रष्ट सरकार को हटाना मुख्य मुद्दा था। उस समय बहुत घोटाले हुए थे। लोग खराब शासन से मुक्ति पाना चाहते थे। उस समय परिस्थिति अनुकूल थी, लेकिन आज माहौल कुछ और है। 2014 में भाजपा को 31 प्रतिशत वोट मिला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। वे दिन रात देश के लिए काम रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जीत के लिए काम करें। शांता कुमार पालमपुर में संगठनात्मक जिला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार परिस्थितियों में चुनौती भी और आशा भी। 2014 के मुकाबले इस बार ज्यादा चुनौती है। अगर सावधानी से चलेंगे तो एक बार पुन: भाजपा सत्तासीन होगी। संगठनात्मक जिले की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विनय शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक में कांगड़ा चंबा लोकसभा के पूर्णकालिक विस्तारक प्रियव्रत ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में सभी मोर्चों प्रकोष्ठों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली गई।

इसके साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, संजीव सोनी, हरि दत्त शर्मा, कैप्टन श्याम लाल, अरविंद शर्मातथा सभी मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें