फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में मनाया 60वां जन्मदिन

Fri, 18 Jan 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को राजभवन में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ने व्यक्तिगत तौर पर राज्यपाल से मुलाकात कर स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन से राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में सहायता मिलेगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी तथा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें