फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता कुमार का राज्यपाल बनने से इंकार

Tue, 15 Jul 2014 07:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार ने उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने राज्यपाल बनने से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही है। परंतु वह राज्यपाल नहीं बनना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी सूचित कर दिया है।

शांता ने कहा कि विवेकानंद अस्पताल परिसर में चल रहे कायाकल्प में अब अति निर्धन लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। गरीबों को यह सुविधा देने के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्रों के विधायकों को एक पत्र लिख कर इस बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में रह रहे अति निर्धन लोगों को इस बारे में जानकारी देने को कहा है। कायाकल्प में इलाज के साथ गरीब लोगों को अस्पताल आने-जाने का खर्चा भी दिया जाएगा। अस्पताल में गरीबों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर साल 15 लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें