करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने की शिरकत
चूड़धार में इस अनुष्ठान में शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की और सभी ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भंडारे का आनंद लिया। और अपने गंतव्य को लौटे।
प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजन के लिए नियुक्त किए थे 16 नोडल अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने विभिन्न कमेटियां गठित कर 16 नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। इसमें तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर, नायब तहसीलदार चौपाल प्रशांत शर्मा, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, एसएचओ चौपाल, नेरवा, कुपवी, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड गोवर्धन सिंह दिलटा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग रजनीश वर्मा, प्रिंसिपल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल हरि शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा गुरमेल सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति आतिश ठाकुर, प्रभारी गैस एजेंसी चौपाल वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार नेरवा विनोद कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नेरवा अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता चौपाल राकेश ठाकुर सहित अनेक कर्मचारी व समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी थी।
शांत पर्व के दौरान गुरुवार को रात्री ठहराव के लिए प्रशासन ने काला बाग में टेंट की व्यवस्था की थी और इसके अलावा मंदिर व समिति की सरांय में भी ठहरने की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय भी बनाए गए थे। रात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भजन-कीर्तन का भी प्रबंध किया गया किया गया था। चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने शांत महायज्ञ कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मंदिर समिति, नंबरदार, चुड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों तथा आयोजन में तेनात सभी स्वमसेवकों का आभार प्रकट किया है।