फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता उलझीं, विवि के विधि विभाग के पास भिड़ंत

Wed, 09 Apr 2025 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग में छात्र संगठन एस एफआई और एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर उलझ गईं। 
विज्ञापन
माैके पर माैजूद विवि के सुरक्षा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रशासनिक भवन के पास 11 मार्च को एसएफआई और एबीवीपी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बुधवार को फिर दोनों संगठनों की कार्यकर्ता विधि विभाग के पास आपस में उलझ गईं। दोनों संगठनों की कार्यकर्ताओं के बीच हल्की हाथापाई भी हुई। किसी तरह से बीच बचाव कर मामला शांत किया गया। इसकी सूचना मिलने पर विवि सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


सुबह करीब ग्यारह बजे हुई इस झड़प के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ता प्रति कुलपति से मिलने के लिए अड़ गए और सुरक्षा कर्मियों के उलझे। धक्का-मुक्की कर कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया। कुछ देर हुए इस हंगामे के बाद प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से मिले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर एसएफआई के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। एबीवीपी का आरोप था कि एसएफआई की कार्यकर्ता उन्हें लड़ाई झगड़े के लिए उकसाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाने और सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की। वहीं एसएफआई की छात्रा कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन

माहौल खराब कर रही एबीवीपी : एसएफआई
एसएफआई की विवि इकाई ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर उनकी कार्यकर्ताओं के साथ विधि विभाग में गाली-गलोच करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। इकाई अध्यक्ष अंकुश और सचिव रितेश ने कहा कि 12:00 बजे जब एसएफआई की कार्यकर्ता कक्षाओं की तरफ जा रही थीं तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गाली-गलोच की और हाथापाई की। उन्होंने कहा कि आए दिन एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ता एसएफआई की कार्यकर्ताओं से उलझ रही हैं। इनमें 11 मार्च को एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में शामिल एबीवीपी की कार्यकर्ता भी शामिल थीं। इन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन अब जमानत मिलने के बाद परिसर में फिर से माहौल खराब करने का कार्य शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें