फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनवारा टोल में झड़प, चालक और कर्मी के बीच चले डंडे, ट्रक ने पहले कार को मारी टक्कर, लेन हुई बंद

Wed, 09 Apr 2025 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 रात ट्रक चालक दल व टोल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। सनवारा टोल पर विवाद फास्टैग में कम बैलेंस से शुरू हुआ। 
विज्ञापन
सनवारा में ट्रक चालक व टोल कर्मियों में चले डंडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर सनवारा टोल प्लाजा में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि टोल कर्मचारियों ने डंडे निकाल लिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वहीं, टोल कर्मियों और चालक के बीच जमकर डंडे चले। इससे माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन




ये बहस ट्रक को टोल लेन से हटाने से शुरू हुई। थोड़ी ही देर में माहौल बिगड़ गया। मामला मंगलवार देर रात 12:46 बजे का है। टोल प्लाजा के पास पहले ट्रक ने कार को टक्कर मारी। टक्कर होने पर कार चालक विशाल ने नुकसान की भरपाई के लिए ट्रक ड्राइवर चुन्नी लाल निवासी शिमला से कहा, लेकिन ट्रक चालक ने भरपाई करने से मना कर दिया। ट्रक परवाणू से रामपुर की ओर जा रहा था। टक्कर होने पर ट्रक टोल लेन के पास खड़ा हो गया। इससे लेन बाधित हो गई। इसी बीच कार चालक ने पुलिस को टक्कर होने की सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, टोल लेन बंद होने के बाद कर्मचारियों ने ट्रक को साइड हटाने के लिए कहा, लेकिन दोनों चालकों ने मना कर दिया और लेन में ही इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन टोल कर्मियों के साथ बहस हो गई। टोल प्लाजा कर्मियों ने अन्य कर्मचारियों को इस बारे में बताया। मोहित कंबोज व रीत्तिक गुज्जर डंडे लेकर ट्रक के पास आकर चालक के साथ उलझ गए। ट्रक चालक और कर्मियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। इसके बाद ट्रक और कार को साइड लगाने के लिए कहा। पुलिस ने कार और ट्रक चालक के बीच समझौता करवाया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने बताया कि घटना पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें