एसएफआई की जिला शिमला इकाई का शुक्रवार को कालीबाड़ी हॉल में 28वां सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के साथ ही अगले एक वर्ष में जिला भर के कालेजों में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
सम्मेलन का शुभारंभ एसएफआई के पूर्व राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने किया। उन्होंने जिला भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा पर लगातार प्रहार किये जा रहे है।
उच्च शिक्षा में फीसों में बढ़ोतरी कर इसका व्यापारीकरण किया जा रहा है। जिससे आम छात्र शिक्षा से वंचित हो रहा है। सम्मेलन में जिला का 27 सदस्यीय सचिवालय बनाया गया।
इसमें चंद्रकांत वर्मा को जिला अध्यक्ष जबकि प्रेम कायथ को जिला इकाई का सचिव चुना गया है। इसके अलावा अविनाश, पवन शर्मा, कपिल शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रियंका रमन और अरुण दिनित को सह सचिव चुना गया है।