फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: होटलों में बनेगी यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी, पर्यटन विभाग ने दिए निर्देश

Mon, 07 Jul 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 समिति का गठन 10 से अधिक कर्मचारियों वाले होटलों में किया जाएगा। इसमें तीन से चार लोगों की कमेटी बनेगी जो यौन उत्पीड़न के मामलों की आंतरिक जांच करेगी। 
विज्ञापन
कुल्लू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच और समाधान करने के लिए अब सूबे के होटलों में यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने होटल संचालकों को निर्देश जारी कर एक सप्ताह में कमेटी का गठन कर रिपोर्ट देने को कहा है। समिति का गठन 10 से अधिक कर्मचारियों वाले होटलों में किया जाएगा। इसमें तीन से चार लोगों की कमेटी बनेगी जो यौन उत्पीड़न के मामलों की आंतरिक जांच करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को पर्यटन विभाग कुल्लू ने जिला कुल्लू के सभी होटलों को कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जिभी वैली टूरिज्म डेवलमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन चौहान ने कहा कि जिला पर्यटन विभाग की तरफ से उन्हें मेल मिली है। इसमें विभाग ने 10 से अधिक कर्मचारी वाले होटलों में यौन उत्पीड़न निवारण समिति का गठन करने को कहा है। 

10 के अधिक कर्मचारी वाले जिला कुल्लू के सभी होटलों में यौन उत्पीड़न निवारण समिति का गठन किया जाएगा। यह कमेटी कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच और समाधान करने के लिए बनाई जा रही है। होटलों को एक सप्ताह के भीतर कमेटी के गठन की रिपोर्ट देनी होगी। - डॉ. चिरंजी लाल, जिला पर्यटन अधिकारी, कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें