फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा की ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम जयराम और मंत्री

Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर लिया गया है। जेपी नड्डा की ताजपोशी के लिए प्रदेश से सीएम जयराम ठाकुर, मंत्रियों समेत कई नेता पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। सोमवार सुबह भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जगत प्रकाश नड्डा का एक नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन

 


इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्रीमंडल के सदस्य व  प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। इससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मंत्रियों व भाजपा नेताओं के साथ हिमाचल सदन से भाजपा मुख्यालय दिल्ली गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेपी नड्डा के पक्ष में नारे लगाते हुए भाजपा मुख्यालय तक पहुंचे।

 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा नड्डा की मेहनत, लगन और निष्ठा का यह परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के साथ काम करते हुए वह आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। 

विज्ञापन


 वहीं, अध्यक्ष जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर स्थित उनके गांव विजयपुर में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जहां अपनी खुशी जाहिर की तो साथ ही नड्डा के हमेशा आगे बढ़ने की कामना भी की है। नड्डा की कामयाबी को लेकर उनके गांव विजयपुर में भी ग्रामीणों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके गांव विजयपुर सहित आसपास के इलाकों में ग्रामीण मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें