पंजाब से सटे हिमाचल के कांगड़ा जिले में एक छात्र को बस में सात संदिग्ध देखने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। छात्र ने सफर के दौरान साथ बस में बैठे इन संदिग्धों की सूचना बाकायदा धर्मशाला थाने में दी। छात्रा का दावा है कि पठानकोट से धर्मशाला आ रही जिस बस वह बैठा, उसमें सात संदिग्ध लोग सवार थे।
थाने में यह सूचना पहुंचने के बाद कांगड़ा पुलिस ने जिले के तमाम बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्र ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह एचआरटीसी बस में शाहपुर से बैठा। बस की पिछली सीट पर सात संदिग्ध लोग बैठे हुए थे। वह भी उनके साथ बैठ गया और अपने काम से गगल में उतर गया।