सरकार ने मंगलवार को सात स्कूलों के प्रिंसिपलों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें कमलेश कुमार गुप्ता को सीनियर सेकंडरी स्कूल गाड़ागुसेनी मंडी से सीसे कनैड़ मंडी के लिए ट्रांसफर किया गया है।
इनके अलावा इंद्र सिंह को सीसे कनैड़ मंडी से गाड़ागुसेनी, चंद्रेश्वर शर्मा को सीसे स्कूल कुठार सोलन से सीसे स्कूल जुनेजी सोलन, सविता गुप्ता को सीसे स्कूल जुनेजी से सीसे स्कूल कुठार सोलन भेजा गया है।
आशा शर्मा को सीसी स्कूल शोघी से सीसे स्कूल टुटू, शकुंतला पाठक को टुटू से सीसे स्कूल शोघी और अनिता कुमारी को सीसे स्कूल छकोह बिलासपुर से सीसी स्कूल बरोटा स्थानांतरित किया गया है।
उपस्थिति सुनिश्चित करें प्रिंसिपल
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंपनी के तहत लगे कंप्यूटर शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति को सुनिश्चित करवाना प्रिंसिपल की जिम्मेवारी होगी। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए हैं।
चंडीगढ़ की आईटी कंपनी नाइलेट के तहत स्कूलों में 1400 से अधिक आईटी शिक्षक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आईटी शिक्षा को प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से निर्देश जारी किए गए हैं।