फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आईपीएस अफसर पदोन्नत, तीन जिलों के एसपी बदले

Wed, 05 Feb 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल काडर के सात आईपीएस अफ सरों को पदोन्नति का तोहफा मिला, जबकि बिलासपुर, सोलन और ऊना के एसपी के तबादले किए गए। सरकार ने डीपीसी की सिफारिश पर 1993 से 1995 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एडीजीपी पदोन्नत किया है। इनमें ऋत्विक रुद्रा, राकेश अग्रवाल, सतिंद्र पाल सिंह और एन वेणुगोपाल शामिल हैं। 2002 बैच के आईपीएस अफ सर आसिफ  जलाल को आईजी के पद पर पदोन्नत किया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2006 बैच के चार आईपीएस अफ सरों को बतौर डीआईजी पदोन्नति मिली। इनमें आईपीएस अशोक कुमार, अभिषेक दुल्लर, बिमल गुप्ता और मधु सूदन शामिल हैं। अशोक कुमार और अभिषेक दुल्लर को परफोरमा प्रमोशन दी गई। ये अभी डेपुटेशन पर हिमाचल से बाहर हैं। इस प्रमोशन के साथ पुलिस अफ सरों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश भी हुए हैं। आईपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल अब एपीटी के एडीजीपी होंगे।

आसिफ  जलाल अब साउथ रेंज शिमला के आईजी होंगे। डेपुटेशन से लौटे रामेश्वर शर्मा को डीआईजी एनसीबी लगाया। बिमल गुप्ता अब डीआईजी क्राइम शिमला तैनात किए गए हैं। मधुसूदन सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी होंगे। एस अरूल कुमार को एसपी विजिलेंस धर्मशाला के साथ एसपी विजिलेंस मंडी का चार्ज भी दिया। पीटीसी डरोह के एसपी रमेश छाजटा को आईआरबी जंगलबैरी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा को आईआरबी बनगढ़ का कमांडेंट लगाया है। एसपी विजिलेंस मंडी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को एसपी ऊना लगाया गया है। एएसपी शिमला अभिषेक यादव को एसपी सोलन लगाया गया है, जबकि एसपी ऊना दिवाकर शर्मा को एसपी बिलासपुर नियुक्ति दी गई है। अंडर ट्रांसफर चल रहे एचपीएस अधिकारी राजिंद्र सिंह भाटिया को अब डीआईजी ईओडब्ल्यू शिमला के पद पर एसपी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें