फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में टीवी हैं तो आज ही कर लें ये जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी 2016 से हिमाचल में बिना सेट टॉप बाक्स के टीवी पर अंधेरा छा जाएगा। बिना सेट टॉप बाक्स लगाए टीवी पर किसी भी चैनल का प्रसारण नहीं होगा। केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक हिमाचल में डिजिटलाइजेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पहली जनवरी से टेलीकॉम रेगुलेटरी कमीशन आफ इंडिया (ट्राई) एनॉलाग पर प्रसारण बंद कर देगा। डिजिटलाइजेशन के फेज थ्री में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों को शामिल किया है।
विज्ञापन


किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। प्रदेश के दस जिलों के 59 शहरी क्षेत्रों में सेट टॉप बॉक्स लगाए बिना लोग टीवी पर चैनल नहीं देख सकेंगे। दिसंबर तक करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं के घरों में बाक्स लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सेट टॉप बॉक्स लगाने का मकसद है कि आप जो चाहें वहीं चैनल देखें।

उन चैनलों के हिसाब से ही शुल्क भी दिया जाए। अभी एक केबल कनेक्शन से लोग एक से अधिक टीवी पर कार्यक्रम देख पा रहे हैं, लेकिन सेट टॉप बॉक्स लगने के बाद लोगों को हर टीवी के लिए अलग से शुल्क चुकाना होगा। सेट टॉप बॉक्स केबल आपरेटरों की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोग बाजार में बिक रहे डीटीएच भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन शहरों में होगा डिजिटलाइजेशन

भारत सरकार ने द केबल टेलीविजन नेटवर्क (नियमन) संशोधन बिल 2011 में ये प्रावधान किया गया है कि सभी टीवी सिग्नलों को डिजिटल स्वरूप में घरों तक पहुंचाना है। सरकारी नियामक के मुताबिक डिजिटलाइजेशन के बाद टीवी दर्शकों को सौ रुपये में कम से कम सौ फ्री टू एयर चैनल देखने को मिलेंगे। बॉक्स लगाने से ये आसानी से पता चल सकेगा कि कितने लोग टीवी देख रहे हैं और वो क्या देख रहे हैं।

चंबा, डलहौजी, बखलोह, चुवाडी, नूरपुर, इंदौरा, धर्मशाला, योल, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, देहरा गोपीपुर, ज्वालामुखी, पालमपुर, मनाली, कुल्लू, भुंतर, शमशी, बंजार, जोगिंद्रनगर, सरकारघाट, सुंदरनगर, मंडी, रिवालसर, सुजानपुर टीहरा, नादौन, हमीरपुर, भोटा, दौलतपुर, गगरेट, ऊना, मैहतपुर, संतोषगढ़, घुमारवीं, तलाई, नैणादेवी, बिलासपुर, अर्की, नालागढ़, बद्दी, कसौली, परवाणू, डगशाई, सोलन, सबाथू, राजगढ़, नाहन, पांवटा साहिब, रामपुर बुशहैर, झाकड़ी, नारकंडा, जतोग, शिमला, ठियोग, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई और रोहड़ू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें