फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझन में छात्र! सेट दें या जेआरएफ की परीक्षा

Fri, 12 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेट या आईसीएमआर जेआरएफ में से उम्मीदवार इस बार कोई एक ही परीक्षा दे पाएंगे। प्रदेश लोक सेवा आयोग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इन परीक्षाओं के लिए एक ही दिन चुन लिया है। दोनों ने यह परीक्षा 19 जुलाई को रखी है। कुछ उम्मीदवारों ने शेड्यूल में फेरबदल करने को एक प्रेजेंटेशन लोक सेवा आयोग को भी दी है।
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग 19 विषयों में स्टेट इलिजिबलिटी टेस्ट (सेट) का आयोजन करने जा रहा है। ये विषय केमिकल साइंस, अंग्रेजी, लाइफ साइंसेज, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, भूगोल, हिंदी, इतिहास, मेथेमेटिकल साइंसेज, संगीत, फिजिकल साइंसेज, फिजिकल एजूकेशन, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशंस के लिए होगी। यह परीक्षा प्रदेश के चार शहरों शिमला, सोलन, मंडी और धर्मशाला में रखे गए केंद्रों में होगी।

परीक्षा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक आचार्यों की योग्यता परीक्षा के रूप में होने जा रही है। यह 19 जुलाई को दो सत्रों में होगी। आईसीएमआर जेआरएफ की परीक्षा के लिए देश भर में 12 केंद्र रखे गए हैं। ये चंडीगढ़, नई दिल्ली, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, श्रीनगर और वाराणसी हैं। हिमाचल के अधिकतर उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ है।
विज्ञापन


इन केंद्रों में यह परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी। यह परीक्षा 28 साल से कम उम्र के उम्मीदवार ही दे सकते हैं। इसलिए अधिकतर उम्मीदवार इस परीक्षा को अगली बार नहीं दे पाने के लिए चिंतित हैं। शिमला निवासी श्रुति शर्मा, अंजना ठाकुर, रसना जिंटा आदि ने कहा कि आयोग को उनके भविष्य का ध्यान रखते हुए इस परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि कई उम्मीदवारों से आयोग को यह रिप्रेजेंटेशन मिली है कि सेट की तिथि में बदलाव किया जाएगा, मगर यह अब संभव नहीं। संघ लोक सेवा आयोग से अनुमति के बाद ही यह तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें