फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों की बिजली बोर्ड से जल्द समाप्त होंगी सेवाएं

Sat, 20 Mar 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त कर्मचारियों की जूनियर टीमेट और हेल्परों के पद संभालते ही सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड प्रबंधन निर्देश जारी कर कहा कि इन कर्मचारियों की सेवाएं तभी तक रहेंगी, जब तक नए पद ग्रहण नहीं करते। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक मनोज कुमार की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है।     

विज्ञापन


 उधर, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने कहा कि बीते दिनों ही ऊर्जा मंत्री ने पालमपुर दौरे के दौरान आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से नहीं निकालने का बयान दिया था। बावजूद इसके बोर्ड प्रबंधन ने पत्र जारी कर दिया है। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि इस फरमान के खिलाफ  बोर्ड मुख्यालय में 30 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन पिछले डेढ़ सालों से बिजली कंपनी की सर्विस कमेटी कराने में असमर्थ रहा। इससे कर्मचारियों के मामले काफी समय से लंबित पड़े है।

पावर कॉरपोरेशन में 26 और 27 मार्च को काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 17 अगस्त 2020 को अधिसूचित और दिव्यांगों की विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों की काउंसलिंग और मूल्यांकन की तारीख घोषित कर दी गई है। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के दो पदों के लिए काउंसलिंग और मूल्यांकन 26 मार्च, कनिष्ठ अभियंता (मेकेनिकल) और स्टेनो टाइपिस्ट के एक-एक पद के लिए काउंसलिंग और मूल्यांकन की तिथि 27 मार्च तय की गई है।                                

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें