फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में सेवा नियम बदलेंगे, बैठक में लिया फैसला

Fri, 13 Dec 2024 02:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 
विज्ञापन
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक जिला परिषद सभागार धर्मशाला में हुई। बैंक की वार्षिक आमसभा में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव बैंक सेवा नियम में बदलाव का पारित किया गया। इस प्रस्ताव के बाद प्रबंधक पद से ऊपर के और महाप्रबंधक पद तक के अधिकारी कॉमन कैडर से अलग कैडर में जाएंगे। जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं डेली डिपोजिट कलेक्टर सेवाएं भी बैंक में मर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में वर्ष 2023-24 के आय-व्यय की स्वीकृति प्रदान करने के अलावा वर्ष 2024-25 के अनुमानित आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। साथ ही बैलेंस शीट भी सबके सामने रखी गई। इसमें बताया कि बैंक लाभांश पर चल रहा है। वार्षिक आमसभा में पिछले तीन साल से लाभांश में चल रही तीन शाखाओं पालमपुर, हरोली और गंगथ को सम्मानित किया गया। बैंक की नौ शाखाएं लाभांश पर चल रही हैं। वहीं, सात सहकारी सभाओं को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। इनमें वह सभाएं हैं, जिनकी बैंक में करीब तीन करोड़ रुपये तक की राशि जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें