फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विस क्षेत्र के एक-एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिलेंगे 44-44 लाख

Sat, 27 Feb 2021 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का भी चयन किया गया है। योजना के तहत प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व में केवल प्राथमिक पाठशालाओं का ही इस योजना में चयन किया जाता था, लेकिन अब प्राइमरी स्कूलों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को भी उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है।

इन चयनित विद्यालयों को प्रदेश सरकार की तरफ से प्रति पाठशाला 44-44 लाख रुपये की ग्रांट मिलेगी। इस बजट से विद्यालयों में ऑनलाइन प्रोजेक्टर, स्वच्छ पानी की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को पहली किस्त में 2-2 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 44 लाख किस्तों में दिए जाएंगे। पहली किस्त डाल दी गई है।

हमीरपुर के इन स्कूलों का किया गया चयन
जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल टौणी देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर योजना में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें