फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह जिलों के एसपी चीन सीमा पर बिताएंगे एक रात, निर्देश जारी

Wed, 05 Feb 2020 12:20 PM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महीने में एक रात चीन बॉर्डर पर बिताएंगे। चीन से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खुफिया तंत्र का नेटवर्क मजबूत करने और सीमा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर हिमाचल पुलिस ने बड़ी कवायद शुरू की है। पुलिस मुख्यालय ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वे महीने में एक रात सीमा से सटे इलाकों में बिताएंगे। निर्देश के बाद फरवरी से दोनों जिलों के एसपी प्रवास की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में हुई डीजी आईजी कांफ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के प्रबंधन, आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं, मुद्दों व सूचनाओं के संकलन के  विषय पर चर्चा हुई। कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगते अंतिम गांवों में वरिष्ठ अधिकारियों को जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल समेत उन सभी राज्यों को निर्देश जारी किए, जहां से किसी भी देश से अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। कहा गया कि महीने में एक दिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीमा के आसपास के गांवों में रात में रुका करेंगे। निर्देश के बाद हिमाचल पुलिस ने एसपी किन्नौर और एसपी लाहौल-स्पीति को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीमावर्ती लोगों की जरूरतों और परेशानियों की केंद्र को देंगे रिपोर्ट : मरडी

डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि फिलहाल दोनों जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पुलिस अधीक्षकों को चीन सीमा पर खुद प्रवास करने के लिए कहा गया है।

प्रवास के दौरान पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से संपर्क बनाएंगे और वहां की जरूरतों व परेशानियों को समझकर उसकी रिपोर्ट भेजेंगे। यह रिपोर्ट को केंद्र को भी भेजी जाएगी, ताकि उन सूचनाओं के अनुसार सीमा प्रबंधन पर काम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें