फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोक्स की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ में चेकअप के बाद दिल्ली रवाना

Sun, 22 Oct 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में नौ सीटों पर फंसे पेच की एक वजह वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स हैं। तबीयत खराब होने पर शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में चेकअप करवाया। यहां से वे दिल्ली रवाना हो गई हैं। स्टोक्स पर हाईकमान का ठियोग से चुनाव लड़ने का दबाव है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। नब्बे वर्षीय स्टोक्स अगर चुनाव नहीं लड़ती हैं तो कांग्रेस के लिए ठियोग से चेहरा तलाशना बड़ी चुनौती है। 

स्टोक्स अपनी सीट छोड़ ठियोग से वीरभद्र सिंह को चुनाव लड़ाकर सक्रिय राजनीति से रिटायर होना चाह रही थीं। सीएम पहले तैयार थे, लेकिन दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सीएम ने एलान कर दिया कि वे अर्की से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स ने इनका नाम भेजा 

स्टोक्स ने सोनिया को फैक्स भेजा कि ठियोग से केवल वीरभद्र सिंह से ही चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। लेकिन वीरभद्र के अर्की से चुनाव लड़ने पर फैसला हो चुका था। इस सीट से स्टोक्स को लड़ाने की तैयारी थी कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हाईकमान ने अभी ठियोग सीट से किसी का टिकट फाइनल नहीं किया है।

स्टोक्स ने राजेंद्र वर्मा का नाम भेजा 
सूत्रों ने बताया कि विद्या स्टोक्स के अलावा अब ठियोग से कांग्रेस के टिकट के लिए राजेंद्र वर्मा के नाम पर भी मंथन हो रहा है। राजेंद्र 2003 और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर ठियोग से चुनाव लड़ चुके हैं। वे निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राकेश वर्मा और भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। वर्मा स्टोक्स खेमे के ही नेता हैं। अनदेखी से वे नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें