फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanta Kumar: आठ साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाने आ रहे मोदी

Wed, 18 May 2022 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

शांता कुमार ने कहा कि शिमला से प्रधानमंत्री पूरे भारत के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से वार्तालाप करेंगे। यह कार्यक्रम शिमला के इतिहास में ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाने हिमाचल आ रहे हैं। मोदी के शानदार आठ साल कांग्रेस के 60 पर भारी हैं। गांव और गरीब के लिए पहली बार इतनी अधिक योजनाएं बनाई गई हैं। अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को पूरी तरह भारत का अंग बनाया।

विज्ञापन


तीन तलाक समाप्त किया। विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई। कहा कि पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई अंगुली तक नहीं उठा सका। मोदी दिन-रात केवल देश के लिए काम करते हैं। इतने व्यस्त रहते हैं कि पता नहीं लगता आराम कब करते हैं। केंद्र में अपने कार्यकाल के शानदार आठ साल पूरे करने पर शिमला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर हिमाचल को नया सम्मान मिला है।

शिमला से ही प्रधानमंत्री पूरे भारत के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से वार्तालाप करेंगे। यह कार्यक्रम शिमला के इतिहास में ऐतिहासिक होगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे 31 मई को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें