फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वरिष्ठ वकीलों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की तैयारी, लीगल सेल भी बनेगा

Tue, 29 Mar 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि हिमाचल में पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों को वकील ही निपटाएंगे। अकसर धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी सदस्यों पर मामले बनते हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी हिमाचल के वकीलों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है। हिमाचल प्रदेश में लीगल सेल को विस्तार दिया जाना है। ऐसे में पार्टी ज्यादा से ज्यादा वकीलों को जोड़ने में जुटी है। पार्टी हाईकमान से हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों को जोड़ने की बात कही है। 6 अप्रैल को मंडी में होने जा रही राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली से पहले दिल्ली से अधिवक्ताओं का एक पैनल हिमाचल आ रहा है। यह वकीलों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि हिमाचल में पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों को वकील ही निपटाएंगे। अकसर धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी सदस्यों पर मामले बनते हैं। कई बार विरोधी पार्टियां भी बयानबाजी कर पार्टी नेताओं को टारगेट करती हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी लीगल सेल का होना अनिवार्य मान रही है। दिल्ली से आने वाली अधिवक्ताओं की टीम वकीलों को पार्टी से कानूनी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगी। 

दिल्ली के मॉडल को हिमाचल में अपनाएंगे
आम आदमी पार्टी की रैली संबंधित सामग्री दिल्ली से आएगी। पार्टी कार्यालय में पोस्टर, बैनर, लड़ियों को तैयार किया जा रहा है। हिमाचल पार्टी कार्यालय को इस बारे में सूचित किया गया है। इसके अलावा हिमाचल से जुड़ी जानकारियों को दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें