फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए सुंदरनगर के चिराग शर्मा का चयन

Tue, 17 May 2022 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

सुंदरनगर के चिराग शर्मा का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कैंप के लिए हुआ है। दो जून तक चिराग कर्नाटक में क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे। इस कैंप में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
चिराग शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के चिराग शर्मा का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कैंप के लिए हुआ है। दो जून तक चिराग कर्नाटक में क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे। इस कैंप में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चिराग का जन्म सुंदरनगर के पुराना बाजार में एक जनवरी 2004 को मनोज शर्मा और किरण शर्मा के घर मे हुआ। 10 वर्ष की आयु में सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी में कोच रविकांत जम्वाल की देखरेख में अभ्यास शुरू किया।

विज्ञापन


2017-18 में चिराग शर्मा का चयन हिमाचल अंडर-14 टीम में हुआ। इसके बाद वर्ष 2018-19 और 2019-20 में चिराग का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में भी हुआ। इस प्रदर्शन के आधार पर चिराग का चयन नॉर्थ जॉन कैंप के लिए भी हुआ। कोविड-19 के करण यह कैंप ऑनलाइन ही लगा। वर्ष 2019-20 में चिराग शर्मा ने अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। इसके बाद चिराग का चयन अंडर-19 हिमाचल टीम में हुआ। इस प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के कारण चिराग का चयन कर्नाटक में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कैप के लिए हुआ है। चिराग शर्मा ने सफलता के लिए कोच रविकांत जम्वाल, चेतन कुमार और परिजनों को श्रेय दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें