प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मैट्रिक का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। मैट्रिक का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.ora पर उपलब्ध करवा दिया है।
राज्य भर के मैट्रिक के अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्र्थियों के पते पर भी परिणाम भेज दिए हैं। aइसके अलावा बोर्ड कार्यालय से भी अभ्यर्थी परिणाम के बारे जानकारी ले सकते हैं।