फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दिए आदेश, सरकारी चावल की कालाबाजारी में सभा सचिव सस्पेंड, ब्लैक लिस्ट होगा ठेकेदार

Sun, 22 May 2022 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पुलिस ने सहकारी सभा के सचिव को सरकारी चावल की कालाबाजारी करते पकड़ा था। एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अभी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी चावल की कालाबाजारी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कोलांवाला टोबा सहकारी सभा के सचिव को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। सप्लाई के लिए अधिकृत ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने आरोपी सचिव का साथ दिया और चावल की बोरियों से भरे ट्रक राशन डिपो के बजाय मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी के घर पहुंचाए।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग के दो अधिकारी, पंजीयक सहकारी सभाएं का इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग का एक अधिकारी और कोलांवाला टोबा पंचायत प्रधान शामिल होंगे। टीम सोमवार से जांच शुरू करेगी।

टीम स्टॉक रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड खंगालने के बाद रिपोर्ट खाद्य आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। जांच के बाद कुछ विभागीय अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि साल 2020 के बाद सहकारी सभा का ऑडिट नहीं हुआ है। श्री नयनादेवी जी उपमंडल में विभाग ने इंस्पेक्टर की नियुक्त ही नहीं की है। 
विज्ञापन


कोटकहलूर थाना पुलिस ने कोलांवाला टोबा सहकारी सभा के सचिव दर्शन कुमार को सरकारी चावल की कालाबाजारी करते पकड़ा था। एक अन्य आरोपी गुरमेल सिंह निवासी गांव जज्जर, जिला रोपड़ (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया गया है। 90 क्विंटल चावल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सहकारी सभा के टोबा और झिड़ियां राशन डिपो को सीज किया है। स्टॉक रजिस्टर और पॉस मशीन को कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपी अभी जमानत पर हैं।

पांच सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। इसके बाद आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सचिव को सस्पेंड और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए गए हैं। - राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें