चेतना संस्था विजयपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते ?
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। चेतना संस्था विजयपुर ने दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें चार बच्चों में मल्टी विटामिन की कमी पाई गई जबकि कई बच्चे सुर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनौल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर अंशुल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को जरूरी दवाइयां भी मुहैया करवाई गई।
जांच शिविर में यह भी जांच की गई कि बच्चों के दिव्यांगपन में बढ़ोतरी तो नहीं हो रही है। चेतना संस्था की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा के मार्गदर्शन में हर माह इस शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर के दौरान चेतना संस्था के निदेशक अरुण कुमार गौतम, प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर और विशेष शिक्षण केंद्र विजयपुर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।